Xiaomi Redmi Note - Stylzist21

Recent

Xiaomi Redmi Note

Share This

LIVE: Xiaomi Redmi Note 5, Mi TV 4 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और कब होगी बुकिंग

Xiaomi Mi Redmi Note 5, Mi TV 4 Launch Price in India LIVE: Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी नोट 5 प्रो में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है।
Xiaomi Mi Redmi Note 5, Redmi Note 5 pro Launch Price in India LIVE: रेडमी नोट 5 प्रो में आईफोन X जैसा कैमरा दिया है।


Xiaomi Mi Redmi Note 5, Mi TV 4 LIVE: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi Redmi ने आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में अपना Mi TV 4 (55 इंच) भी लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 5 Pro में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी नोट 5 प्रो में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 5 में शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। इसकी कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB रैम वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। 22 फरवरी से इन्हें Mi.com, mi home, और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इन्हें जल्द ही ऑफलाइन भी खरीदा जा सकेगा।



रेडमी नोट 5 में दमदार कैमरा दिया गया है। इसमें 4000mah की बैटरी दी गई है। इसे 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। रेडमी नोट 4 की तुलना में यह फोन कम गर्म होगा। इसे 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकेगा। Redmi Note 5 के डिजाइन कैमरा और क्वालिटी पर काम किया गया है। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। दोनों  के साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है।
इसके साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ-साथ Mi TV 4 भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी पहली बार चीन से बाहर इंटरनेशनल मार्केट में अपना टीवी लॉन्च कर सकती है। अभी तक कंपनी केवल चीन में ही अपने टीवी सेल करती है। शियोमी इस स्मार्टफोन में फुल विजन डिस्प्ले दे सकती है। मतलब इस स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें बहुत ही पतले बेजल हो सकते हैं।







No comments:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Copyright (c) 2019 Stylzist All Right Reseved