Shri देवी का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात तक भारत आ जाएगा
![श्रीदेवी की मौत के मामले में जांच पूरी, पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया](https://d1u4oo4rb13yy8.cloudfront.net/article/83121-tbqvhmaywl-1519700777.jpg)
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के मामले में दुबई के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (अभियोजन विभाग) ने मंगलवार को जांच पूरी करके इस मामले को बंद कर दिया है. ‘द टाइम्स आॅफ इंडिया’ ने स्थानीय खबरों के हवाले से लिखा है कि इस कार्रवाई के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंप दिया गया है. उम्मीद है कि मंगलवार रात तक उनका शव मुंबई आ जाएगा.
उधर दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय की तरफ से जारी ट्वीट में कहा गया है, ‘इस मामले में दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने तमाम पहलुओं से जांच की है और इसके बाद भारतीय कलाकार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपने की अनुमति दे दी गई.’ ट्वीट में आगे कहा गया है, ‘पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने इस मामले की जांच तय प्रक्रिया के अनुसार की. इसके अलावा फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक पाया गया कि भारतीय अभिनेत्री की मृत्यु दुर्घटनावश डूबने हुई है... इस मामले को अब बंद किया जाता है.’
श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी पहचाना जाता है. शनिवार को जुमैरा अमीरात टावर्स में 54 वर्षीय इस अभिनेत्री की मौत हो गई थी.
श्रीदेवी की सीधी-सादी दिखने वाली मौत अब मिस्ट्री बन गई थीं। जो सुलझ गया है। दुबई में कानूनी प्रक्रिया भी खत्म कर दी गई है। अर्जुन कपूर भी अपनी मां के शव को लाने के लिए दुबई पहुंच चुके हैं।
![श्रीदेवी](https://spiderimg-amarujala-com.cdn.ampproject.org/ii/w680/s/spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/02/26/337x156/_1519622200.jpeg)
शर के मुताबिक,श्रीदेवी की मौत का केस बंद कर दिया है। लंबी पूछताछ के बाद बोनी कपूर को क्लीनचिट दे दी गई है। शव पर लेप लगाने का काम जारी है। Dubai Police hands over letters for release of #Sridevi's mortal remains, to the Indian consulate and her family members, so that they can proceed for embalming. (Khaleej Times) — ANI (@ANI) February 27, 2018
![श्रीदेवी](https://spiderimg-amarujala-com.cdn.ampproject.org/ii/w680/s/spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/02/26/337x156/_1519622295.jpeg)
श्रीदेवी
चार घंटे बाद परिवार शव को लेकर रवाना होगा। एक स्पेशल मेडिकल पैनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को बारीकी से देखा। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए गए थे।
![श्रीदेवी](https://spiderimg-amarujala-com.cdn.ampproject.org/ii/w680/s/spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/02/26/337x156/_1519622065.jpeg)
श्रीदेवी
साथ ही जांच के लिए पूरी घटना को होटल रूम में दोहराया गया। बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी की बहन श्रीलता का बयान भी दर्ज किया गया है। सरकारी वकील को पहले पोस्टमार्टम पर शक था।
![श्रीदेवी](https://spiderimg-amarujala-com.cdn.ampproject.org/ii/w680/s/spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/02/26/337x156/_1519629188.jpeg)
श्रीदेवी
इससे पहले बोनी कपूर से 18 घंटे तक पूछताछ की। इस वजह से उन्हें काफी स्ट्रेस भी हो गया था। इस दुखद घटना से पूरी तरह टूट चुके बोनी कपूर को संभालने के लिए अर्जुन कपूर मुंबई से दुबई पहुंच गए हैं।
No comments:
Post a Comment